सतनाम सिंह
हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी ने देसी शराब के विरुद्ध किया ताबड़तोड़ छापेमारी की सैकड़ों केजी जावा और शराब को नष्ट।
होली के मद्देनजर हिरणपुर थाना प्रभारी अमर कुमार मींज और अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से देसी शराब के विरुद्ध हिरणपुर थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव के कई घरों के छापेमारी में 1700 किलो जावा महुआ और 25 लीटर महुआ शराब को नष्ट किए।
जावा महुआ खिदिरपुर के अरुप मंडल, नबो मंडल, धीरज मंडल, दुर्बल मंडल कि घर से 1700 केजी जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि अनूप मंडल के घर से 25 लीटर महुआ शराब ज़प्त किया गया।
जप्त किए गए जावा और महुआ शराब को तत्काल नष्ट कर दिया गया है।













