पाकुड़ के आरके पैलेस होटल के सभागार भवन में सेवानिवृत्त वरिष्ठ माल वाहन प्रबंधक श्री धर्मा ,सभी प्रबंधकों द्वारा उनके सफल सेवा काल एवं सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी l इस विदाई शह सम्मान समारोह में पाकुड़ स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक श्री लखीराम हेंब्रम, यातायात निरीक्षक श्री जे एम शह ,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश चौबे एवं शाखा सचिव संजय कुमार ओझा की गरिमामय उपस्थिति में श्री धर्मा को विदाई दी गई एवं उनका भविष्य मंगलमय सुखद हो ,ऐसी कामना की गई l इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया l साथ ही साल एवं अंग वस्त्र भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, lइस कार्यक्रम का आयोजन करने में सभी माल वाहन प्रबंधक शामिल रहे आरके पैलेस होटल के सभागार भवन में प्रशांत कुमार , मनोज कुमार, संतोष कुमार, पीटर मरांडी ,निर्भय कुमार ,राजाराम मंडल ,पी मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, ओंकार नाथ ओझा ,कालेश्वर ,राजकुमार सिंह , प्रीतम कुमार मंडल, श्रीकांत ,मूलचंद, विक्टर जेम्स आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेl









