बजरंग पंडित
पाकुड़। रामनवमी त्यौहार को लेकर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इसके लिए वे सभी स्थान जहां से रामनवमी का संकीर्तन निकलता है का जायजा ले रही है। तथा कमेटी समिति को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रही है। रामनवमी महोत्सव के अवसर पर रेलवे कॉलोनी पाकुड़ से नगर में निकलने वाले शोभायात्रा का मार्ग तालिका का निरीक्षण पुलिस निरीक्षक सह- नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति रेलवे कॉलोनी पाकुड़ के सदस्यों के साथ किया।
निरीक्षक के क्रम में पुलिस निरीक्षक -सह- थाना प्रभारी पाकुड़ ने नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरने वाली शोभायात्रा के सारे रास्ते का जायजा लिया साथ ही उन रास्तों पर आवागमन में विभिन्न असुविधाओं को दुर करने का आश्वासन दिया।







