धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा पशुओं को कृमि से बचाव हेतु आजीविका पशु सखीयों के माध्यम से लगातार अभियान चलाया जा रहा है । पाकुड़िया प्रखंड के बोलको, बड़ाउदाली दूंगीबरमसिया, जोंका, पलासी, बेनाकुड़ा, गोपीनाथपुर,जामसोल लगभग प्रखंड क्षेत्र के 35 गांव में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है । डोर टू डोर कृमि नाशक कार्यक्रम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की इस पहल से ना सिर्फ बकरियां रोग मुक्त हो रही बल्कि बकरी पालन से किसान दीदियों की आय में लगातर वृद्धि हो रही है। किसान दीदियां को अब बकरी मृत्यु दर का डर का सामना नहीं करना पड़ता है । बीपीएम प्रशांत यादव ने बताया कि हमेशा बकरियों को कृमि नाशक दवा, टीकाकरण तथा प्रबंधन का विशेष ध्यान आकृष्ट कराने को लेकर हमेशा पशु सखी दीदीयां तत्पर रहती है । लगातर इस कार्यक्रम के प्रयास से सखी मंडल से जुड़ी महिलाएं बकरी पालन से अच्छा मुनाफा कमा रही है। साथ ही आजीविका पशु सखी दीदीयां अपने जिम्मेदारी को बखूभी से निभा रही है, लगातर पशु सखीयो की मेहनत से इन दो से ढाई वर्षो में बकरियों की मृत्यु दर में कमी आई है। जिससे उनलोगों में उत्साह देखा जा रहा हैं। मौके पर एफटीसी अनूप कुमार , बड़ौदा लिखा ,कल्पना हाँसदा, मेरीता बास्की, सुनीता किसको, सबीना टूडू सहित अन्य आजीविका पशु सखी दीदी एवं लाभुक मौजूद थे ।





