Search

May 15, 2026 8:03 pm

सिमलोंग पुलिस ने चलाया एलआरपी अभियान

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमलोंग ओपी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में पुलिस ने एलआरपी अभियान चलाकर गांव का जायजा लिया एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। एलआरपी अभियान का नेतृत्व सिमलोंग ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने किया।उन्होंने बताया अभियान के तहत ओपी क्षेत्र के जापानी, मोहनपुर,सहानी, बड़ा एवं छोटा घाघरी, लीलातारी, सहित अन्य गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को गांवों को अपराध मुक्त बनाने, महिला उत्पीड़न को रोकने व साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए जगरुक किया ।साथ ही उन्होंने गांव में किसी भी अनजान व्यक्ति को गांव में पनाह नही देने,बाहरी लोगों का गांव में अगर कोई गतिविधि करता है तो 100 डायल के जरिए पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया।साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को मानव तस्करी को रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा अगर गांव में कोई व्यक्ति बाहर में काम दिलाने का लालच देकर गांव के बहु बेटी को ले जाने की बात करे तो इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दे पुलिस करवाई करेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!