प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
मुस्लिम समाज के ईद पर्व को लेकर गुरुवार को गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों के साथ लिट़्टीपाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अरुणिमा बागे की अध्यक्षता में हुई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को ईद का पर्व शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का अपील किया। उन्होंने कहा ऐसा कुछ भी नहीं करें जो दूसरे समाज के लोगों को ढेस पहुंचे। हुंड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्हें नहीं बक्सेगी। साथ ही कहा किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट या कॉमेंट शोशल मीडिया पर न करें। मौके पर एसआई विकास प्रसाद, मिथुन कुमार, एएसआई खुदीराम हेंब्रम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।






