Search

May 13, 2026 2:25 pm

संत पाॅल विद्यालय पाकुड़िया में शत् प्रतिशत बच्चों ने लिया एम आर टीका

राजकुमार भगत

पाकुड़िया (पाकुड़) संत पाॅल विद्यालय पाकुड़िया में शत् प्रतिशत खसरा रुबेला एमआर का टीका बच्चों को लगाई जाने की सूचना है । इसकी जानकारी देते हुए संत पाॅल विद्यालय के निदेशक सह झारखंड प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गब्रियल मुर्मू ने बताया कि पूर्व में ही सभी अभिभावकों को फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि 21 अप्रैल 2023 को आप के बच्चे को टीका दिया जायेगा। श्री मुर्मू ने बताया कि सभी अभिभावकों एवं बच्चों को टीका लेने के लाभ से संबंधित जानकारी बच्चों एवं अभिभावकों को विस्तार पूर्वक दिया गया था । अभिभावकों ने टीका के लाभ को समझा और अपने अपने बच्चे को समय पर आकर टीका दिलाया। श्री मुर्मू ने बताया कि शत-प्रतिशत बच्चों का टीका लगने का साफ अर्थ है कि अब पहले वाली बात नहीं रही । अभिभावक जागरूक हो चुके हैं और और बच्चों को टीका दिला रहे हैं। टीका एन एम लुसी टुडू एवं सहयोगी सहिया आसमां बीबी द्वारा दी गई। मौके पर स्कूल के शिक्षक एगनेसियुस मुर्मू, शिक्षिका संतोशीला मरांडी,जोन मुर्मू उपस्थित थे।

IMG 20230421 WA0014

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!