Search

May 13, 2026 2:24 pm

यूनियन महीने के प्रत्येक 21 को न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ करेगी विरोध प्रदर्शन

सतनाम सिंह

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के तत्वाधान में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा द्वारा न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में शुक्रवार पाकुड़ में शाम स्टेशन प्रबंधक कार्यालय पाकुड़ के समक्ष 1 घंटे का विक्षोभ प्रदर्शन का आयोजन किया गया है l सभी रेलवे कर्मचारियों से आग्रह है कि वह तय समय पर इस प्रदर्शन में शामिल होकर न्यू पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने हेतु आयोजित विक्षोभ प्रदर्शन को सफल बनाने मैं सहयोग करें l ज्ञात हो कि यह आंदोलन गत फरवरी माह से लगातार प्रत्येक महीने की 21 तारीख को देश के सभी बड़े डिपो स्टेशन पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है l ताकि केंद्र सरकार रेल कर्मचारियों के ऊपर थोपे गए न्यू पेंशन
स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को जल्द से जल्द लागू करने का निर्णय ले l

IMG 20230421 WA0030
IMG 20230421 WA0029 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!