Search

May 13, 2026 2:18 pm

श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

कलश शोभायात्रा से शुरुआत हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम

पाकुड़ शिव शीतला मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर शनिवार कलश शोभायात्रा निकाली गई । कलश यात्रा शिवशितला मंदिर से निकाली गई मारवाड़ी टोला हरिंचौक,गांधीचौक,खुदीराम बोस चौक होते हुए वापस शिवशितला मंदिर प्रांगण पहुंची । सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन शनिवार सुबह के पहर भक्तों ने गाजेबाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। कथास्थल पर लगभग साढ़े आठ बजे पहुंची कथा वाचक आयोजन मंदिर स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद पीले वस्त्र में सिर पर कलश लेकर मौजूद लगभग 108 से अधिक कन्याओं को माथे पर तिलक लगाकर तथा गंगाजल छिड़ककर शिव शीतला मंदिर पोखर से जल भरकर यात्रा के लिए प्रस्थान कराया। आयोजक मंडल के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा वाचन प्रतिदिन चार बजे से शाम सात बजे तक किया जाएगा कथा के पहले दिन कथा वाचक अभयानंद अभिषेक शास्त्री महाराज ने कहा कि सभी कथाओं में श्रीमद्भागवत कथा श्रेष्ठ है। जिस स्थान पर भागवत कथा का आयोजन होता है, वह तीर्थ स्थल कहलाता है। इसे सुनने और आयोजन करने का सौभाग्य प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। इसके सुनने से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ-साथ मोक्ष को प्राप्त करता है।

IMG 20230422 WA0023 1
IMG 20230422 WA0026
IMG 20230422 WA0022
IMG 20230422 WA0024
IMG 20230422 WA0019
IMG 20230422 WA0021
IMG 20230422 WA0025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!