बजरंग पंडित
निकली कलश शोभायात्रा बड़ चढ़ कर लोगों ने लिया हिस्सा
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत फुलझिंझरी गांव में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुई । ढोल नगाड़े और बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, फुलझिंझरी गांव में पहली बार आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा को लेकर लोगो में खुशी देखी जा रही है । 22 से 28 अप्रैल तक चलने वाली सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा की प्रस्तुति प्रवचनकर्ता जगदगुरु राजेन्द्र देवा दास के परम शिष्य
श्रीराम किंकर जी महराज के द्वारा की जा रही है । कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत कथा के अलावे श्रीराम कथा,गौ कथा व हनुमान कथा पर प्रकाश डाली जाएगी । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंडित अरुण कुमार मिश्रा, अवध बिहारी भगत, राजकुमार भगत, बद्री भगत, जियालाल भगत, अशोक भगत, राजेंद्र भगत, उमाशंकर भगत, अरविंद भगत, अमित भगत के साथ अन्य ग्रामीण सक्रियता से भागीदारी ले रहे है ।








