Search

May 13, 2026 12:35 pm

पाकुड़िया प्रखंड के सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

राजकुमार भगत

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज मंगलवार पाकुड़िया प्रखंड के सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में किया गया। उक्त विधिक शिविर में डालसा के पीएलवी सीमा साह ने डालसा द्वारा निः शुल्क विधिक सहायता,कानून से संबंधित अधिकार और हक समेत लोक अदालत के विशेषता का जिक्र करते हुए कई अहम कानूनी जानकारी दी। वहीं पीएलवी प्रियंका झा ने नालसा के योजना 2015 पर प्रकाश डालते हुए कहा जैसे तस्करी और वाणिज्यक यौन शोषण, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं बच्चो को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण विधिक सेवाएं समेत उनके अधिकार,हक सुरक्षा प्रदान समेत कई कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक की गई।साथ ही अंचल पदाधिकारी किरण डांग ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के सरकारी योजनाओं से वंचित हो तो वैसे योग्य व्यक्ति आवेदन दे साथ ही कोई पीड़ित हो तो कानून के प्रति जागरूक होकर अपने कानून के संविधान द्वारा जो हक और अधिकार है उसे अमल करते हुए त्वरित न्याय हेतु ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार को आवेदन करे। ऐसे कई बिंदु पर विभिन्न पंचायतों से आए हुए लोगों को जागरूक की गई। मौके पर अंचल पदाधिकारी किरण डांग, अंचल निरक्षक सुभाष यादव,पीएलवी सीमा साह, प्रियंका झा एवम् कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

IMG 20230425 WA0013 1
IMG 20230425 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!