पाकुड़ मंगलवार को धनुष पूजा मध्य विद्यालय में खसरा एवं रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया कक्षा एल के जी से 8वीं तक के बच्चों को एम आर का टीका दिया गया। प्राचार्य द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों को जागरूक करने हेतु लगातार मीटिंग, लिखित सूचनाएं एवं अन्य गतिविधियों का संचालन जारी रहा। उन्होंने अभियान के दौरान सभी अभिभावकों से सहयोग देने की बात कही। सुबह से ही विद्यालय परिसर में अभिभावकों का तांता लगा रहा। सभी अपने बच्चों को टीका लगवाने हेतु तत्पर दिखे।
पाकुड़ के सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू टेकरीवाल ने बताया की
विद्यालय में एम आर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु प्राचार्य एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चिकित्सा विभाग के तरफ से इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशिक्षित टीम को भेजा गया था जिन्होंने अपने कार्यों का निर्वहन बखूबी निभाया। विद्यालय प्रभारी प्राचार्य मालाकार ने बताया कि एमआर टीकाकरण में चिकत्सा कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने कोरोना काल से अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की देखभाल और सेवा भावना में समर्पित है। टीकाकरण को लेकर मौके पर सबीना लवली, रेनू कुमारी, कल्पना बेसरा,सरिता देवी,
चिकित्सा विभाग के कर्मचारी समेत स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई ।









