Search

May 13, 2026 11:46 am

समान वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मी ने लगाया काला बिल्ला

पाकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एमपीडब्लू कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य संपादित किये। एमपीडब्लू कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों के समर्थन में सीएचसी में कार्यरत संघ के विधान आचार्य ने बताया कि कर्मियों के सीधा समायोजन करने,एक मूलभूत मानदेय वृद्धि करने,50 लाख का बीमा आकस्मिक मृत्यु होने पर,टीए-डीए एवं स्वयं अनुबंध विस्तार करने की मांग को लेकर पाकुड़ जिला में कार्यरत एमपीडब्लू कर्मियों ने सरकार के प्रति विरोध करते हुए काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे।
इसके बाद भी सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हमलोग भूखे रहकर कार्य को संपादित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक कोरोना काल में हमने फ्रॉन्ट लाईन वर्कर के रूप में काम किया है,जिसमें कई साथी शहीद हो गये, वहीं कई लोग इससे ग्रसित हुए फिर भी हमारी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।सरकार को हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करनी चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!