Search

May 13, 2026 11:44 am

घर में लगी आग में सारा सामान जलकर हुआ राख

अमरेंद्र सिंह

गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र के चाँदसर गांव में सोमवार को अचानक से एक घर में आग लग गई जिससे गांव में अफरा तरफी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि गाँव वाले कि सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं जिनके घर में आग लगी थी उनका नाम दीपक राय एवं गिरधारी राय बताया गया। घटना के सम्बंध में गृहस्वामी दीपक राय व गिरधारी राय ने बताया कि घर में महिला खाना बना रही थी वहीं खाना बनाने के क्रम में अचानक से घर मे आग लग गयी। जिसके बाद मदद के लिए आसपास के लोगों को आवाज लगाया गया। गांव वाले हो-हल्ला सुनकर मदद के लिए आये। वहीं ग्रामीणों के द्वारा पानी डाल कर बड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखे खाद्यान्न साम्रगी व अन्य चीजें पूरी तरह से जल कर राख हो गई। खाद्यान्न सामग्री के जल जाने से घर वालों को भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वहीं गृहस्वामी के द्वारा स्थानीय विधायक दीपिका पांडेय सिंह व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!