राजकुमार भगत
इस वर्ष अब तक 21 यूनिट कर चुके हैं रक्तदान
पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के चार कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाजरत मरीजो के लिए रक्तदान किया। ज्ञात हो की विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बमभोला उपाध्याय एवं पूर्व जिला संयोजक विकास दास को मरीज के परिजनों ने एवं घाघरजानी पंचायत के मुखिया नायका सोरेन ने संपर्क कर रक्त के आवश्यकता की सूचना दी। रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शशि शरण सिंह ,श्यामल मंडल,पंकज मंडल,आकाश सेन ने रक्तदान हेतु इच्छा जताई तथा नगर स्थित रक्त अधिकोष जाकर रक्तदान किया। शशि सरन सिंह ने अपने जीवन का तीसरा रक्तदान जबकि अन्य तीन कार्यकर्ताओं ने पहला रक्तदान किया। रक्त दाताओं ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लगातार आवश्यकता पड़ने पर रक्त दान कर समाज की लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करते हैं। परिषद के कार्य पद्धति से समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा लगातार मिलती रहती है। वही जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2023 में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अब तक 21 यूनिट रक्तदान कर चुके हैं। लगातार विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद का स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम रक्तदान, वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित साहा,घाघरजनी पंचायत के मुखिया नायका सोरेन, नवीन,पीयुष उपस्थित रहे।





