Search

May 13, 2026 10:52 am

30 अप्रैल को होगी मन की बात, प्रसारण का 100 वा एपिसोड, लोग कर रहे बेसब्री से इंतजार -हिसाबी राय

राजकुमार भगत

पाकुड। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100 वां एपिसोड इस महीने के अंतिम रविवार 30 अप्रैल को प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स-चालक एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में रेलवे मदन पाकुड़ में आयोजित किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को दशहरे के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम प्रसारण शुरू की शुरुआत की थी।जिसका 30 अप्रैल को 100 वां एपिसोड पूरा होने जा रहा है।इस एपिसोड को सुनने के लिए पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स-चालक एसोसिएशन के कार्यकर्ता भी प्रसारण को सुनेंगे।एसोसिएशन के सचिव अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने मन की बात के जरिए देश की जनता को छोटे-छोटे प्रयोग कर समाज को सही और सकारात्मक दिशा देने का काम किया है।हर जनमानस को यह कार्यक्रम सुनना चाहिए और पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स-चालक एसोसिएशन भी इस कार्यक्रम को सुनने के लिए उत्साहित हैं।कार्यक्रम में मोनी कुमार सिंह,चंदन प्रसाद,मो•शब्बीर हुसैन,पुरुषोत्तम नाथ दुबे,रंजीत राम,राजा शर्मा,मो• मुस्ताक खान,अफजल मियां,कयूम अंसारी,बरजहान अंसारी, उज्जवल घोष,विक्की श्रीवास्तव, मो• अप्पू,दीपू रजक,पंकज सरकार,राज चौधरी, अजीत मंडल, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!