Search

May 13, 2026 9:56 am

पांचवे दिन मंत्र उच्चारण के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पूजा

पाकुड़ शिव शीतला मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर 22 अप्रैल से शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का गुरुवार पांचवे दिन मंत्र उच्चारण के साथ हुई पूजा । शिवशितला मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा वाचक मंदिर स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। आयोजक मंडल के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा वाचन प्रतिदिन चार बजे से शाम सात बजे तक किया जा रहा है ।
कथा वाचक अभयानंद अभिषेक शास्त्री महाराज ने कहा कि सभी कथाओं में श्रीमद्भागवत कथा श्रेष्ठ है। जिस स्थान पर भागवत कथा का आयोजन होता है, वह तीर्थ स्थल कहलाता है। इसे सुनने और आयोजन करने का सौभाग्य प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। इसके सुनने से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ-साथ मोक्ष को प्राप्त करता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!