Search

May 13, 2026 9:08 am

रात्रि चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर ने किया।

तोफिक राज

पाकुड़। प्रखंड की अंतर्गत इशकपुर पंचायत में गुरुवार को रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर,के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रात्रि चौपाल में उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर ने कहा कि पूरे जिले में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड के सभी पंचायतो में अलग अलग दिनों में कार्यक्रम किय जाएगा। ताकि दिन में पदाधिकारी,कर्मी एवं ग्रामीण रूबरू नहीं हो पाते है।गर्मी का सीजन है, दिन भर लोग गर्मी से परेशान होते है। अपने काम में मकबूल रहते है तो रात में संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। पाकुड़ ब्लॉक में यह पहला कार्यक्रम है। ग्रामीण सजग रहकर राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करें। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं पदाधिकारी के समक्ष रखा। पेयजल की समस्या, बीपीएल में नाम जुड़वाने, पेंशन, राशन वितरण,स्कूल में पठन पाठन , स्वास्थ से संबंधित मनरेगा, म्यूटेशन आदि योजना से संबंधित समस्याएं रखी। जिस पर उप विकास आयुक्त ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी समस्याओं का समाधान कर उन्हें रिर्पोट पेश करें।चौपाल में उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अनूप कूजुर,जिला कल्याण पदाधिकारी विजेन उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सफीक अलाम, सीओ आलोक वरुण केसरी, सीआई देवकांत सिंग, समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20230428 WA0019
IMG 20230428 WA0018 1
IMG 20230428 WA0017
IMG 20230428 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!