Search

May 13, 2026 7:27 am

चार बदमाशो ने बंदुक की नोक से सीएसपी संचालक से लूटा 20हजार रुपए

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी

सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धमनी मोड़ के समीप एक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मुंह पर मास्क एवं कपड़ा लगाए चार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को बन्दुक से मार कर घायल कर रूपया लूटने का मामला प्रकाश में आया है।सीएसपी संचालक गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी बाजार निवासी मनोज मंडल ने बताया रोज की तरह मैं घर से निकल कर करीब नौ बजे सीएसपी खोला। सीएसपी खोलने के पश्चात अपने काम मे लग गए। साढ़े बारह बजे के करीब दो मोटरसाइकिल मेरे दुकान के सामने रूका ।जिसमे चार लोग सवार थे।चारो ने मुह में मास्क एवं कपड़ा लपेटे हुआ था। मैंने सोचा ग्राहक है पैसे की निकासी करने आया है। मेरे ग्राहक सेवा केंद्र में पहुंच कर पिस्टल निकाल कर कहने लगा पैसे निकालो नही तो जान से मार देंगे। इतने में एक ने मेरे सिर पर पिस्टल के बोटे से मार कर घायल कर दिया। सिर पर चोट लगने से कुछ देर के लिए आखो के सामने अंधेरा सा छा गया।इसी बीच मेरे दुकान के ढोयर में रखे लगभग 20 हजार रुपये निकाल कर धरमपुर मोड़ की ओर भगाने लगा।इसी बीच मैं भी अपने मोटरसाइकिल से दोनों मोटरसाइकिल का पिछ करने लगा।बदमाशों ने कुछ दूर जाकर मुख्य सड़क छोड़ ग्रामीण सड़क से बरहेट की ओर भाग गया। साथ ही बताया कि लगभग 20हजार लेकर लुटेरे फरार हो गया। वही ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने बताया सीएसपी संचालक से लूट की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुच मामले की जांच किया जा रहा है। साथ ही छिंताई कर भाग रहे लोगों का पीछा किया गया। लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहा।वही सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजित कुमार बिमल, सर्किल पुलिस निरीक्षक एसआर दास , लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अरूणिमा बागे मौके पर पहुंच सीएसपी संचालक से पूछताछ किया।एसडीपीओ ने बताया दो मोटरसाइकिल में सवार होकर चार बदमाशों ने एसबीआई सीएसपी संचकल से लगभग 20हजार का लूट हुआ है।मामले की जांच किया जा रहा है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।

IMG 20230429 WA0018

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!