Search

May 13, 2026 6:35 am

झारखंड राज्य खुला विश्व विद्यालय स्टडी सेंटर का उद्घाटन चीफ कोऑर्डिनेटर ने फीता काटकर किया

राजकुमार भगत

पाकुड़: शहर स्थित रॉयल रेसिडेंसी होटल में झारखंड राज्य खुला विश्व विद्यालय के स्टडी सेंटर का विधिवत उदघाटन किया गया।उदघाटन समारोह में झारखंड राज्य खुला विश्व विद्यालय के चीफ कॉडिंनेटर डॉ उमेश कुमार तथा कोडिनेटर डॉ परमहंस प्रताप सिंह आये। अतिथि के रूप में आरo सीo एसo मझोल, बेगूसराय कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण पासवान तथा गोड्डा के निजी स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार आए।साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन संस्था के सचिव सुमति कच्छप, कोडिनेटर धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा कार्यकर्ता मंजू प्रजापति आज के उदघाटन कार्यक्रम में उपस्थित हुए।स्टडी सेंटर के सब-कोडिनेटर गुंजन साहा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।सेंटर के कोडिनेटर धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का परिचय करवाया और झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त किया की उन्हे शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने का मौका दिया।डॉ उमेश कुमार ने कहा कि आज का दिन पाकुड़ के शिक्षा के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। यहां से आप वर्तमान में 29 कोर्स कर सकते है, साथ ही आने वाले समय में विश्वविद्यालय कई अन्य कोर्स भी ला रही है। जिसका अध्ययन आप घर बैठे कर सकते हैं। उन्होंने कहा की यहाँ से नौकरी पेशा तथा वैसे विद्यार्थी भी अध्यन कर सकते है जो किसी अन्य विश्वविद्यालय में अध्यनरत है।उदघाटन समारोह मे विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों छात्र छात्राएं, गणमान्य व्यक्ति तथा पत्रकार शामिल हुए।

बाइट- डॉ उमेश कुमार,कॉडिंनेटर
बाइट- आरo सीo एसo मझोल।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!