धीरेन साहा
पाकुड़िया संवाददाता मन की बात” का 100वां एपिसोड प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन के अथक प्रयास ,महेशपुर विधान सभा के चारो मंडल अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व और मंडल प्रभारी के सफल मार्गदर्शण मे रविवार को लगभग सभी बुथो पर सुना गया।प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण अपने-अपने बुथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने का सफल आयोजन किया एवं अपने बुथ पर प्रधानमंत्री जी का मन की बात को सुना।प्रदेश मंत्री श्री सोरेन ने अपने बुथ संख्या 252 लकड़ापहाड़ी मे बुथ कार्यकर्ता तथा ग्रामिणो के साथ बैठकर मन की बात को सुना जिसमे काफी संख्या मे महिला प्रधानमंत्री की बात सुनने के लिए रुचि के साथ हिस्सा लिया।
प्रदेश मंत्री ने अपने संदेश मे इस कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष,जिला के सभी पदाधिकारी,मन की बात कार्यक्रम का जिला संयोजक,मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी,मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्ष,सभी शक्ति केन्द्र प्रमुख,सभी बुथ अध्यक्ष और इस कर्यक्रम को सफल बनाने मे लगे सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। वहीं प्रखंड अंतर्गत बीचपहाडी गांव की बूथ संख्या 229 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड एलईडी टीवी पर सीधा प्रसारण सुना गया । इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष लालबाबू मिर्धा,बूथ पालक जुलीन टुडू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा,विवेचन मुर्मू,श्रीतन मरांडी,सागेन मुर्मू,जीतेन मुर्मू,साहेब मुर्मू एवं अन्य ग्रामीण आदि उपस्थित थे ।







