पाकुड़ में मौसम का बदला मिजाज तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि व हुई वज्रपात । लोगों ने ली राहत की सांस । तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि में सड़कों पर बर्फ की चादर सी बिछ गई। इस दौरान तेज हवा भी चल रही थी। जिसके कारण लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास होने लगा है। वहीं खेत में लगे सबजी व पटसन की फसल को भी फायदा मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने से खेतों में लगे फसल को सबसे ज्यादा फायदा होगी। वहीं आम के फल के लिए लाभदायक है।रविवार को अचानक मौसम ने करवट बदली है। दोपहर के बाद बादलों ने मौसम को खुशनुमा बना। दोपहर बाद आसमान में काले बादलों ने धमाचौकड़ी मचाई। इसके बाद तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया।







