Search

March 17, 2026 3:29 pm

विश्व मजदूर दिवस को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित की गई।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज हिरणपुर प्रखंड के सिलीडंगा मोड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में विश्व मजदूर दिवस को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में की गई। जिसमे मुख्य रूप डालसा के पीएलवी याकुब अली , मजदूर यूनियन,सामाजिक कार्यकर्ता किस्तों सोरेन, गांव के प्रधान , मुखिया समेत भारी संख्या में ग्रामीण मजदूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीएलवी याकुब अली ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों और श्रमिक के आंदोलन द्वारा किए गए संघर्षों और लाभों को याद करते हुए एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाते है साथ ही मजदूर को अपने कार्य के अनुरूप मजदूरी मिल सके किसी भी मजदूर का शोषण न हो समेत मजदूर हित से संबंधित कई मूल बातों पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की गई साथ ही विधिक जानकारी देते हुए श्रम भुगतान, बाल मजदूरी अधिनियम समेत कानुनीतौर पर समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के फायदे एवम् मजदूर अपने अधिकार हक सुरक्षा कैसे प्राप्त कर सकते है समेत कई अहम जानकारी दी गई। समाजिक कार्यकर्ता और मजदुर यूनियन , एवम् पीएलवी के माध्यम से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

IMG 20230501 WA0018 1
IMG 20230501 WA0017
IMG 20230501 WA0016
IMG 20230501 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर