Search

May 13, 2026 4:50 am

जादू टोना के नाम पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में शहर के कालिकापुर स्थित नया टोला, एवं जानकी नगर मे डोर टू डोर विजिट प्रोग्राम पीएलवी कमला राय गांगुली के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में कमला राय गांगुली ने जादू टोना (अंधविश्वास) के विरोध अभियान, चलाते हुए समाज में शिक्षा के अभाव में से जादू टोना जो अंधविश्वास के चक्कर मे जाने अनजाने कई गलत कदम उठाते लेते है जिससे लोगो के साथ अनहोनी हो जाती है जैसे मानसिक ,शारीरिक,आर्थिक रूप से शोषण का शिकार हो जाते है । जादू टोना के नाम पर डायन वताकर असहाय गरीब लोगों को हत्या जैसी जघन्य अपराध हो जाता है। ऐसे कुरितियो के कारण कितने मासूम बच्ची बच्चियों, लोग,बीमारी के इलाज जादू टोना के नाम पर शिकार बन जाता है, पति पत्नी हो या लोगो को आपस में झगड़ा के कारण शिक्षा के अभाव में अन्धविश्वास हावी होने से होता है।जैसे कई महत्वपूर्ण जानकारी से लोगो को अवगत कराते हुए अपील की ऐसे में सावधान रहने और समाज के ऐसे कोई भी लोग जादू टोना के चक्कर में न पड़े । कोई भी ऐसे बीमारी से पीड़ित होता है तो जादू टोना के वजह अस्पताल जाकर डॉक्टर को अवस्य दिखाएं ।इसके लिए सरकार और डालसा के द्वारा लगातार जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे पीएलवी का अहम भूमिका है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!