Search

March 17, 2026 3:20 pm

पाताल में मिट्टी भरकर पूर्ण किया जा रहा है तालाब

सतनाम सिंह

भूमि संरक्षण विभाग द्वारा
विचौलिया के इशारे पर हो रहा है
कार्य

निर्माण के नाम पर हो रहा है सिर्फ खानापूर्ति

हिरणपुर (पाकुड़)भूमि संरक्षण विभाग द्वारा हिरणपुर -लिट्टीपाडा़ प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में तालाब की जीर्णोद्धार स्वीकृति दी गई है। वहीँ तलाब जीर्णोद्धार में भ्रष्टाचार में निर्माण कार्य नीपापोती में पूर्ण की जा रही है ।ऐसा देखने को मिल रहा है ,बन रहे तालाब लिट्टीपाड़ा के आसोंजोला गाँव मैं पूरी तरह से भ्रष्टाचार देखा गया है, जहां तालाब निर्माण के नाम मैसेज खानापूर्ति की जा रही है, तलाब में गहराई कम है, साथ ही उस स्थान पर बनाया गया है जहां खेती करने योग्य एक भी जमीन नहीं है . वहीँ विभाग के भी इस बात को मान रहे हैं कि तालाबों में गड़बड़ी हुई है, लेकिन कार्रवाई की नाम पर एक अक्षर की भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।वहीँ आपको बता दें कि हिरणपुर क्षेत्र में बिरग्राम,केंदुआ,व अन्य जगह में भी तलाब जीर्णोद्धार हो रहा है, जहाँ बिना सुचना पट्ट के काम किया जा रहा है, साथ ही जायदा गहराई दिखाने के लिए पहले के बने तलाब के पटाल को काट सीधा कर गहराई दिखाई जा रही है,लेकिन संचालित योजनाओं में खूब भ्रष्टाचार है।

क्या कहते हैं भूमि संरक्षण कार्यपालक पदाधिकारी

इस मामले पर भूमि संरक्षण विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी सूचित एक्का ने कहा कि किसी भी हालात में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…जल्द जांच कर कारवाई करेंगें।

IMG 20230502 WA0034
IMG 20230502 WA0035 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर