Search

August 24, 2026 11:34 am

सभी बूथों पर मनाए जाएंगे अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

राजकुमार भगत

पाकुड। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ जिला के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक आमड़ापाड़ा के आर एस पैलेस में हुई। बैठक में पिछले महीने पाकुड़ जिला में हुए आक्रोश प्रदर्शन की समीक्षा की गई।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती को पाकुड़ जिले भर में मनाने को लेकर चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसे व्यापक रूप से मनाने के लिए “अटल ग्राम स्वराज पखवाड़ा” कार्यक्रम आयोजित की गई है।. साथ ही , प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सभी बूथों पर कार्यकर्ता सुनेंगे। बैठक में प्रदेश मंत्री श्रीमती शर्मिला रजक, अल्पलसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, दिलीप सिंह, राजेंद्र शेखर सिंह,खुदीराम साहा, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संपा साहा, जिला मंत्री नोरेन साहा, जामु मरांडी,धर्मेंद्र त्रिवेदी, विश्वनाथ भगत, मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, पंकज साह, अरुण भगत, सपन दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!