उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ आपूर्ति टास्क फोर्स अंतर्गत आपूर्ति संबंधी विभिन्न विषयो यथा खाद्यान्नों का उठाव, प्रेषण, Parakh app से उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण आदि के साथ-साथ खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत कुल अधिप्राप्त धान, अधिप्राप्त धान के समतुल्य राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराये गये सी०एम०आर०, सी०एम०आर० के समतुल्य भुगतान की गयी राशि आदि विषयों की समीक्षा की गयी।


आपूर्ति संबंधी विषयों की समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माह जून में जिला को आवंटित खाद्यान्न के विरूद्ध लगभग 97.93 प्रतिशत खाद्यान्न तथा राशन कार्ड के अनुसार लगभग 90.70 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हुआ है। वहीं माह जुलाई 2026 अंतर्गत अभी सात टी०पी०डी०एस० गोदामों क्रमशः बिहारशरीफ बाजार समिति, सिलाव, एकंगरसराय, अस्थावाँ, इसल इसलामपुर, हिलसा तथा चण्डी से कुल निर्गत एस०आई०ओ० की मात्रा से 50 प्रतिशत से भी कम एस०आई०ओ० का प्रेषण (Dispatch) करने के कारण अभी तक मात्र 20.85 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण किया गया है। साथ ही अवगत कराया गया कि जिला में लगभग 92.72 प्रतिशत लाभुकों का e-kyc किया गया है एवं जिला में अवस्थित सभी ज०वि०प्र० दुकानों में से मात्र 15.44 प्रतिशत दुकानों का निरीक्षण PDS Parakh App से किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय निदेशानुसार उचित मूल्य की दुकानों के साथ कम से कम 250 राशन कार्ड टैग किया जाना आवश्यक है परंतु जिला अंतर्गत कुल 251 दुकान ऐसे हैं जिनसे 250 से कम राशन कार्ड टैग है।

उपरोक्त के आलोक में लाभुकों के e-kyc एवं माह जून 2026 में खाद्यान्न वितरण के विषय पर जिला पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया परंतु माह जुलाई 2026 अंतर्गत खाद्यान्नों का प्रेषण की धीमी गति तथा इस कारण वितरण प्रतिशत प्रभावित रहने तथा जिले की स्थिति रैंकिग निचले स्थान पर रहने पर असंतोष व्यक्त किया गया। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि परिवहन-सह-हथालन अभिकर्ता को अपने स्तर से निदेशित तथा उक्त संबंध में समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में शत्-प्रतिशत खाद्यान्न को प्रेषित (Dispatched) कराना सुनिश्चित करें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि लगातार समीक्षा करते हुए खाद्यान्नों के प्रेषण के पश्चात् शत्-प्रतिशत खाद्यानों का वितरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में फेयर प्राईस डीलर्स एशोसिएशन के महामंत्री वरूण सिंह द्वारा ज०वि०प्र० विक्रेता को मार्जिन मनी के भुगतान तथा epos मशीन को 2जी0 से 4जी0 में अपग्रेड करने के अनुरोध पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उक्त दोनों संबंध में उनके स्तर से विभाग से पत्राचार करने का निदेश दिया गया। अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 में पैक्स/व्यापारमंडलों के द्वारा पंजीकृत किसानों से अधिप्राप्ति किये गये धान की मात्रा 132967.46 MT के समतुल्य कुल 90285.19 मे0टन सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना है। जिसके विरूद्ध 79344.110 मे0टन सी०एम०आर० प्राप्त किया गया है जो 87.88% है तथा कुल 10941.08 मे०टन (लगभग 377.27 लॉट) सी०एम०आर० प्राप्त किया जाना शेष है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक को निदेश दिया गया कि वे शेष सी०एम०आर० के दैनिक लक्ष्य का निर्धारण कर उसके अनुरूप सी०एम०आर० प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही तीनों अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे भी वैसे पैक्स जिनके पास राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराने हेतु सी०एम०आर० अवशेष है का लगातार समीक्षा करते हुए दिनांक 15.07.2026 तक शत् प्रतिशत सी०एम०आर० राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा, प्रबंध निदेशक, नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बिहारशरीफ व अन्य पदाधिकारी सहित पैक्स ऐसोशिएसन के सदस्य, राईस मिल ऐसोशिएसन के सदस्य तथा फेयर प्राईस डीलर्स एशोसिएशन के महामंत्री वरूण सिंह मौजूद रहे।





