राजकुमार भगत
पाकुड़ । ऊपर महादेव नीचे सहदेव कहावत आज सार्थक होता दिखा। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा निवासी सहदेव लाल मंडल ने कोटलपोखर प्रखंड के ग्राम – बड़ा इसला – निवासी निवासी ढाई वर्षीय बच्ची को रक्त की अति आवश्यकता थी।सत्य सनातन संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया कि कोटालपोखर प्रखंड के बच्ची के पिता सोनू राउत ने उक्त बच्ची के रक्त के लिए हिरणपुर निवासी अजय यादव से संपर्क किया। अजय यादव ने रक्त के लिए संस्था से आग्रह किया । संस्था ने रक्त के लिए सहदेव से संपर्क किया ,और सहदेव ने पाकुड़ स्थित पुराना सदर अस्पताल के समीप रक्त अधकोष पहुंच कर अपना रक्तदान कर ढाई वर्षीय बच्ची की जान बचाकर ये कहावत को सार्थक किया। रक्तदाता का ये पहला रक्तदान है , रक्त प्राप्ति के बाद बच्ची के पिता ने संस्था और रक्तदाता को धन्यवाद दिया मौके पर संस्था के विधि सलाहकार – अधिवक्ता अजय कुमार सौरव, विशाल भगत ,सुमित भगत सहित अन्य उपस्थित थे।





