तोफिक राज
पाकुड़। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिहरा में विद्यालय प्रबंध समिति पुनर्गठन को लेकर गड़बड़ी। पुनर्गठन में घोर अनियमितए करने की लिखित शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी को किया।बच्चो के अभिभावकों एवं वार्ड सदस्य द्वारा अपने लिखित आवेदन में लिखा है हम अभिभावकों का कहना है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरीहरा दिनांक 09/09/2022 को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करना था लेकिन उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अजहर अंसारी जो उक्त पुनर्गठन समिति के प्रतिभागी है, सांठगांठ कर पुनर्गठन संबंधी में धांधली कर अभिभावक का सूची में 371 लोगों का नाम अंकित किया है जबकि मतगणना से 395 अभिभावक का मत दिया गया। जिससे स्पष्ट है उक्त पुनर्गठन संबंधी में गड़बड़ी की गई।गड़बड़ी संबंधी रिपोर्ट प्रधान अध्यापक द्वारा लिखित रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड समन्वय पाकुड़ में 10/09/2022 को प्रतिवेदन दी गई। प्रधानअध्यापक द्वारा दिया गया रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से मतदान में गड़बड़ी दर्शाया गया है। मौके पर अब्दुल खबीर, मूसतुफा शेख,फुरकान शेख, मानिर शेख, कमिरोदीन शेख,नुरुल शेख, यादि उपस्थित थे।





