अक्षय कुमार
हजारीबाग। उप खाद्य सुरक्षा आयुक्त, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची, झारखंड एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग, डाॅ० शशि जायसवाल के निर्देशानुसार मंगवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग, मो0 मंजर हुसैन एवं खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा हजारीबाग से बरही रोड स्थित विभिन्न लाइन होटल का औचक निरिक्षण किया गया।

इस क्रम में यादव जी लाइन होटल सिजुआ , महाराज फैमिली रेस्टोरेंट सिजवा, न्यू अप पटियाला ढाबा, मौर्य लाइन होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट सिजुआ, महारानी लाइन होटल सिजुआ, रानी सती फैमिली रेस्टोरेंट सिजुआ, राजस्थान ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट, राम जी लाइन होटल इटखोरी मोड पदमा, दिलखुश पेड़ा पदमा, मेहता होटल पदमा, सुबोध लाइन होटल पदमा रेस्टोरेंट एवं लाइन होटल ढाबा को निर्देश दिया गया कि अपने किचन की साफ सफाई एवं किचन में काम कर रहे कर्मी एवं खाना परोसने वाले कर्मी को ग्लव्स,ऐप्रोन, पहनकर ही काम करें साथ ही यह निर्देश दिया गया कि पानी का गुणवत्ता का जांच रिपोर्ट मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और FosTac सर्टिफिकेट बनाना अनिवार्य है।


वहीं अनिल मुर्गा दुकान बरही , साहिल मुर्गा दुकान बरही, शाह झटका मीट दुकान बरही, को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि वैध लाइसेंस के साथ ही दुकान चलाएं साथ ही साफ सफाई का भी ध्यान रखें। दुकान पर समय-समय पर कीट नियंत्रण करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त निर्देशों को का उल्लंघन करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लघंन करने पर विधि सम्वत कारवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में विकास शर्मा, सुरज कुमार सहित शशि भूषण मुंडा शामिल थे। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं द्वारा इस कार्य की सराहना की गई।






