Search

May 13, 2026 2:23 am

आजमीन ए हज का प्रशिक्षण सह टीकाकरण 11 मई को

राजकुमार भगत

पाकुड़ । सफर हज 2023 में जाने वाले आजमीन ए हज । हज यात्री का प्रशिक्षण सह टीकाकरण आगामी 11 मई को होना है। इसकी जानकारी जिला के ब्यवस्थापक मो रियाज़ अली ने दी । अली ने कहा कि कोरोना काल के बाद इस बार जिला से करीब 70 हज यात्री सफर हज 2023 के लिए पाकुड़ जिला से रवाना होंगे । उनका प्रशिक्षण सह टीकाकरण आगामी 11 मई को हरिणडांगा बाजार स्थित बापू पुस्तकालय के प्रांगण में होगा । हज यात्रिओ को प्रशिक्षण हाजी: अब्दुल कयूम ,मौलाना मजहरूद्दीन ,अब्दुल रहीम और यूसुफ आलम देंगे । वंही आजमीन ए हज को मनेजेस्टिक टिका ,पोलियो ड्रॉप और इंफलीनजा का टीका सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल की निगरानी में अस्पताल के डॉक्टर और ए एन एम देगी। अली ने बताया कि हज यात्रियों के लिए टीकाकरण जरूरी है। बगैर हेल्थ कार्ड के सऊदी में प्रवेश मुमकिन नही हे। बता दे कि हज यात्रियों के तीसरी क़िस्त की रकम जमा करने का एलान बम्बे हज कमिटी जे द्वारा किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 15 मई तक है। अली ने कहा कि सभी हज यात्री अपना तीसरा क़िस्त स्टेट बैंक या यूनियन बैंक में जमा कर दे। प्रशिक्षण सह टीका करण की तैयारी जोरों पर है ।जिला से अख्तर हुसैन आंसरी ,कुतुबुद्दीन ,नुरुल हक अंसारी और मो शकील ब्यवस्थापक के तौर पर झारखण्ड हज कमिटी से नियुक्त है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!