कोल कंपनी के द्वारा समय पर धनवा तुरी को एम्बुलेंस से इलाज के लिए ले जाया जाता तो शायद बच सकता था।
दोनों कोल कंपनी विस्थापित एवं प्रभावित लोगों को ईर्ष्या एवं द्वेष भवना से देखती हैं:- रंजीत सिंह
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग दिल्ली तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एवं महामहिम राष्ट्रपति को लिखित शिकायत पत्र भेजी जाएगी।
पाकुड़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह प्रेस विज्ञप्ति में कहते हैं, जिला के अमड़ापाड़ा प्रखंड के रंगा टोला में बीते दिन शुक्रवार को धनवा तुरी को डीबीएल कंपनी के डंपर के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। जब दुर्घटना घटी थी वह व्यक्ति घायल थे और तड़प रहे थे उसे किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया ना ही मौके पर एंबुलेंस बुलवाकर उसे उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया खून से लथपथ शरीर तथा दर्द से व्यक्ति तड़प रहा था अंत में अपना वह प्राण त्याग दिया। सही समय पर उपचार की व्यवस्था होती तो उसकी जान भी बच सकती थी। चूंकि वह एक गरीब कमजोर दलित व्यक्ति था उसे क्या पता था कि मरने के समय भी मुझसे छुआछूत एवं ईर्ष्या का भेदभाव रखी जाएगी। इसी वजह से कोयला कंपनी के लोग उस दलित को किसी भी तरह का कोई मुआवजा ना ही कोई सुविधा दिया गया और ना ही क्षेत्र के स्थानीय विधायक एवं सांसद तथा बड़े-बड़े राजनीति दल के लोगों के द्वारा कोई भी सुध लेने नहीं पहुंचा दलित से इतनी ईर्ष्या की 36 घंटे के बाद भी उनकी अंतिम संस्कार ना हो पाई है बीजीआर कोयला कंपनी तथा डीवीएल कोयला कंपनी कोयला उत्खनन करके डंपर के द्वारा ओवरलोड कोयला इसी जिले जाकर बाहर करोड़ों अरबों रुपया में बेचकर मुनाफा कमाते हैं यहां के स्थानीय बेरोजगारों को आज तक रोजगार नहीं दे पाई है ओर ना ही हॉस्पिटल बनाया उनके द्वारा गया है और घायलों के इलाज हेतु न ही एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है अगर कोई व्यक्ति डंपर से दुर्घटना हो जाए तो सही समय पर उसे एवं एंबुलेंस से उपचार हेतु हॉस्पिटल ले जाया सके राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा उक्त घटना से संबंधित राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग दिल्ली तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदय को लिखित शिकायत पत्र भेजी जाएगी भगवान धनुआ तुरी की आत्मा को शांति प्रदान करें भगवान से यही प्रार्थना करूंगा।





