Search

June 27, 2026 12:05 pm

रेल लाइन के पास वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

बजरंग पंडित

पाकुड़ नगरनवी रेल फाटक के पास रेल लाइन से सटे एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा मिला है, वृद्ध व्यक्ति के सिर में काफी चोटें लगी हुई है,और खून से लथपथ हैं ।शव की पहचान नहीं हो पा रही है,आस पास के ग्रामीणों से भी पूछा गया लेकिन मृतक व्यक्ति की पहचान नही हो सकी हैं।घटना स्थल पर रेल आरपीएफ टीम ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जब मृतक व्यक्ति की तलाशी ली गई उसके पास से ऐसा कोई पहचान पत्र या रेल टिकट नहीं मिल सका जिससे की मृतक व्यक्ति की शिनाख्त हो सके। फिलहाल रेल आरपीएफ पुलिस जांच में जुट गई है कि क्या यह रेलवे से संबंधित दुर्घटना है या फिर कोई बाहरी दुर्घटना को अंजाम दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!