Search

June 17, 2026 11:41 pm

खेल व खिलाड़ियों के बढ़ावा के लिए करता रहूंगा सहयोग सुधीर मंगलेश


दुलमी प्रखंड के कुल्ही पंचायत स्तरीय तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें सेमीफाइनल मैच वार्ड नम्बर 6 बनाम वार्ड 12 उरबा के बीच खेला गया। जिसमें ब्यांग पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओभर में 54 रन बनाई जबाबी पारी में उतरी उरबा की टीम ने 50 रन पर ही ऑल आउट हो गई। ब्यांग की टीम फाइनल में जगह बनाई।
मुख्य अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रदीप महतो कुल्ही उप मुखिया जयप्रकाश महतो युवा नेता रितेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व फिता काटकर शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि सुधीर मंगलेश ने कहा कि खेल-कूद से शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है यह हमें अनुशासन की भी सीख देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, सिर्फ तराशने की जरूरत। खेल व खिलाड़ियों के बढ़ावा के लिए हर संभव सहयोग करता रहूंगा। साथ ही सही प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में हर संभव सहयोग करूंगा। खेलों में भी कैरियर की असीम संभावनाएं है। मौके पर अमित कुमार रुकेश कुमार सिकेन्दर महतो रविन्द्र कुमार आशीत कुमार कमलेश कुमार मनोहर कुमार राजीव राजू महतो संजय अनुज आर्यण कुमार देवेंद्र सत्येन्द्र कुमार नितिश अभय रवि व कई खेल प्रेमी मौजूद थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!