प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज मामले के फरार आरोपी के खिलाफ लिट्टीपाड़ा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले पहुंचकर आरोपी के पैतृक आवास पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 30/26, दिनांक 05 जून 2026 के तहत धारा 137(2)/87/3(5) बीएनएस एवं 4 पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त छोटू तुरी, पिता सत्यानारायण तुरी, निवासी जितारपुर, थाना चाचल, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस की टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चिपकाते हुए कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और प्रयास जारी है। निर्धारित समय सीमा के अंदर यदि आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।






