Search

March 21, 2026 8:00 am

भुरकुंडा पुलिस ने पिस्टल व गोली के साथ दो को किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल


हुंडई कार व चार मोबाइल भी किया जप्त, भुरकुंडा ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर एसडीपीओ ने दी जानकारी
फोटो नं. 02 प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते एसडीपीओ डाॅ. बिरेंद्र चैधरी
फोटो नं. 03 बरामद पिस्टल व जिन्दा गोली
भुरकुंडा (रामगढ़)।
भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा बस्ती से भुरकुंडा पुलिस ने हथियार के साथ दो लोगों को धर-दबोचा है। इनके पास से पिस्टल, तीन जिन्दा गोली भी बरामद हुई है। साथ ही जेएच 01 डब्लू 1419 नंबर की हुंडई कार व चार मोबाइल भी पुलिस ने जप्त किया है। मंगलवार को पतरातू एसडीपीओ डाॅ. बिरेंद्र कुमार चैधरी भुरकुंडा ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार की शाम सौंदा बस्ती के समीप दो व्यक्ति मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। साथ ही उसे जबरन हुंडई कार में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां देखा गया कि दो व्यक्ति एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए जबरन कार में बैठा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों को कार से उतारकर उनकी तलाशी ली। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से पिस्टल व मैगजीन में लोड तीन जिन्दा गोली मिला। पूछने पर उसने बताया कि उसका नाम रमहान खान है। वह गोसाईं बलिया बड़कागांव का रहने वाला है। वहीं दूसरा व्यक्ति रघुनाथ करमाली भदानीनगर ओपी क्षेत्र के निम्मी गांव निवासी है। पुलिस ने बरामद हथियार व गोली के संबंध में लाइसेंस मांगा तो उनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल व हुंडई कार को भी जप्त कर लिया। वहीं पीड़ित व्यक्ति के लिखित आवेदन के आधार व आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान पर धारा 341/323/324/307/504/506/34 के तहत मामला दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया।

img 20221228 wa01036622116313269468660
img 20221228 wa01025707287172678676582

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर