राजकुमार भगत
पाकुड । झारखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पाकुड़ के 5 छात्र प्रतिनिधियों के नामों की घोषण के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झारखंड का तीन दिवसीय प्रदेश का 23वां अधिवेशन हजारीबाग में संपन्न हुआ। अधिवेशन में पाकुड़ जिले बिल्कुल 53 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। मुख्य अतिथि के रूप में देश के जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा जी शामिल हुए। प्रांतीय अधिवेशन में देश समाज छात्र हित एवं विभिन्न सामाजिक शैक्षणिक नीतियों पर चिंतन मंथन किया गया। झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री के रूप में सोमनाथ भगत एवं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर ओपी सिन्हा के नाम के साथ साथ झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। प्रदेश कार्यकारिणी में नागौर जिले से कुल 5 नामों की घोषणा हुई जिसमें मधुमिता घोष , सुमित पांडे , गुंजन तिवारी, अंकित कुमार साह , सत्यम भगत के नामों की घोषणा की गई। साथी एक बार फिर से कला मंच के प्रदेश सह संयोजिका का दायित्व के लिए पाकुड़ की दिशा बजाज के नाम की घोषणा की गई। प्रदेश कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के विचार को जिले के अंतिम छात्र तक पहुंचाते हुए छात्र हितों में परिषद के कार्यकर्ताओं के योगदान को सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। आने वाले समय में जिले में एक जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन कर जिले के शैक्षणिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख उनके समाधान की मांग करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यो को पाकुड़ जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।





