Search

March 17, 2026 11:31 am

20 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका

सतनाम सिंह

पाकुड़। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हमरूल ग्राम में मुकेश रघुवंशी नामक एक युवक ने पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर ली है। प्रातः काल जब ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे तो उनकी नजर पैड पर रस्सी के सहारे लटके युवक पर पड़ी,युवक के गले पर रस्सी का फंदा था,जिसके कारण युवक की दम घुटने से मृत्यु हो गई,घटना की जानकारी संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में शीघ्र ही आग के तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना माल पहाड़ी पुलिस को दी ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया एवं मृत शरीर को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पाकुड़ अंतर परीक्षण के लिए भेज दिया। परिजनों की जानकारी होते ही घटनास्थल पहुंचकर जोर जोर से रोने लगे। रो-रो कर उनका बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश राजवंशी 20 वर्षीय युवक मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हमरूल नामक गांव का ही रहने वाला हैं। परिजनों ने बताया कि मुकेश सोमवार को घर से निकलने पर शाम तक वापस नहीं आया। देर रात उसे काफी खोजबीन की गई किंतु वह कहीं नहीं मिला ।प्रातः काल लोगों ने जानकारी दी मुकेश ने स्वयं फांसी लगा लिया है । परीवार वालों का मानना है कि मुकेश कभी ऐसा नहीं कर सकता । उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था ।परिवार वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। जबकि पुलिस प्रथम दृष्टियां में आत्महत्या का मामला मान रही है फिर भी पुलिस अपनी ओर से कोई चूक नहीं करना चाहती है। मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी सभी एंगल से जांच की जाएगी एवं परिवार वालों से भी जानकारी ली जाएगी।

IMG 20230509 WA0054
IMG 20230509 WA0053 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर