प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे एक्सप्रेस सड़क धुंधापहाड़ी गांव के समीप मंगलवार को डीटीओ संतोष कुमार गर्ग ने एक ईटा लदा ट्रक को जप्त कर थाना को सुर्पुद किया है। मिली जानकारी के अनुसार डीटीओ साहिबगंज की ओर से दुमका की ओर जा रहे थे उसी दरमियान धुंधापहाडी के समीप ओवरलोड ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 59 सी 8015 को देख रोका गया। साथ ही कागजातों की जांच किया गया। वाहन के कागजात ठीक पाया गया मगर गाड़ी में पीछे पाटा लगा कर ईटा लोड किया गया था। जो वाहन में ईटा ओवरलोड था। जिस कारण वाहन को जप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। साथ ही डीटीओ गर्ग ने बताया कि फाइन के उपरांत गाड़ी को छोड़ा जाएगा।





