Search

May 13, 2026 1:49 am

आक्रोशित केंदबड़िया के ग्रामीणों ने फिर किया सड़क जाम।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया नलहट्टी पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर केंदबड़िया के पास मंगलवार की अहले सुबह 6 बजे से ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया । रविवार रात्रि में एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में ठोकर मार दिया पोल तार सहित सड़क पर गिर गया था । घटना से आक्रोशित लोगों ने सुबह 6 बजे से ही सड़क जाम कर दिया । जिससे सुबह के वक्त ही कई लोग सड़क जाम में फंस गए और आवागमन बाधित हो गई । दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनो का लम्बा जाम लग गया । पाकुड़िया थाना को सूचना मिलते ही मौके पर एस आई पुनीत कुमार गौतम एवं पुलिस जवान पहुंच कर मामले की जानकारी ली । ग्रामीणों ने बताया कि बिजली तार सहित पोल टूटने से गांव में दो दिनों से बिजली बाधित है । ग्रामीण बिजली पोल लगाने और गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे । सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चार घंटे तक सड़क जाम रहा ।इस संबंध बिजली विभाग के जेई आशिष पटेल ने बताया कि बिजली मिस्त्री को भेज दिया गया है कार्य चालू है । बिजली मिस्त्री द्वारा बिजली पोल लगाने का कार्य चालू करने के बाद ही ग्रामीणों द्वारा जाम को हटा लिया गया।

IMG 20230508 WA0030 3
IMG 20230509 WA0077

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!