धीरेन साहा
महेशपुर: प्रखंड़ के सीतारामपुर पंचायत के बास्ता गांव के खेल मैदान में एन एम सी क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबांल खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को हुआ समापन,मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे महेशपुर विस क्षेत्र के युवा नेता व लिट्टीपाड़ा प्रभारी कांग्रेस के लोकप्रिय युवा नेता दाउद मरांडी के साथ कई नेता। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में कांग्रेस के वरीय नेता राजकुमार भगत भी उपस्थित थे। श्री मति प्रेमशीला मुर्मू ,कालीदास हेम्ब्रम,
एवं एन एम सी क्लब के अध्यक्ष संजय मुर्मू, सचिव मोहन मुर्मू, कोषाध्यक्ष रमएस मरांडी,सदस्य शिवधनी सोरेन, सनातन सोरेन,साइमन मुर्मू,कांग्रेस सोरेन,जतन सोरेन,राम मरांडी,गुंडा मुर्मू,विमल किस्कू ,कटिज किस्कू,प्रकाश हेम्ब्रम ,जोनाथन मुर्मू व परर्मेश्वर मुर्मू की अगुआई में इस प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया ।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दाउद मरांडी ने गेंद को किक मार कर किया गया इस अवसर पर भारी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित थे। 7 से 9 मई तक चलने वाले इस फुटबांल के प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों द्वारा भाग लिया गया था जिसमें एफ सी टाटा तथा मुर्मू स्टार क्लब की टीमें फाइनल में पहुची तथा इन दो टीमों के बीच मंगलवार 9 मई को प्रतियोगिता का फाइनल खेल सम्पन्न हुआ जिसमें एफ सी टाटा की टीम विजयी रही वहीं उप विजेता मुर्मू स्टार क्लब उपविजेता रही।विजेता टीम को 16 हजार तथा उपविजेता टीम मुर्मू क्लब को 14 हजार रुपये वतऔर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम देर रात तक चली।मौके पर कांग्रेस के महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष
कलीमुद्दीन शेख, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्षा श्रीमति रेखारानी हालतों,कसमुद्दीन मियां, रफाएल किस्कू,वसीम अकरम ब्रजेश कुमार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे ।










