संजीत मुखर्जी
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान का मिलन पखवाड़ा का आयोजन 29 मई से 14 जून तक किया जाएगा। यह विशेष अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बालकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में किया जाना है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में मध्यस्थता से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिले के सभी विधिक एड क्लिनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों पर जन तक मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन होगा। जिले के सभी लीगल एड क्लिनिक, फ्रंट ऑफिस, मध्यस्ता केन्द्र पर आयोजन किया जाएगा। जिसमें आमलोगों को मध्यस्थता के माध्यम से वादों का निष्पादन किए जाने के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके। सचिव शिल्पा मुर्मू ने बताया कि मन का मिलन पखवाड़ा मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निष्पादन की एक अनूठी पहल है जो आम जनमानस के लिए काफी लाभकारी व कल्याणकारी साबित होगा। इस अभियान को पूर्णतः सफल बनाने के लिए सभी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता में भाग लेने वाले दोनों पक्षकारों की बातें पूर्ण गोपनीय रहती है। मध्यस्थता में भाग लेना पूर्णतः पक्षकारों की सहमति पर निर्भर है।दोनों पक्ष मिलकर आपसी सहमति से विवाद का समाधान ढूंढते हैं और दोनों के समय, धन और व्यक्तिगत संबंधों की रक्षा होती है सचिव शिल्पा मुर्मू ने आमलोगों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।





