Search

March 16, 2026 8:12 am

जीपीडीपी अंतर्गत अमड़ापाड़ा प्रखण्ड में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।

बिक्की सन्याल

पाकुड़। ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत अमड़ापाड़ा प्रखंड के सभागार भवन में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को बीडीओ कुमार देवेश दिवेदी व प्रखंड प्रमुख जुहीप्रिया मरांडी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में बीडीओ कुमार देवेश दिवेदी ने कहा जीपीडीपी के अंतर्गत सभी विषयों को कार्यान्वित करने वाले सभी विभाग अपने फ्रंटलाइन वर्कर के माध्यम से अपने विभाग के द्वारा सभी योजनाओं का निर्धारण ग्राम सभा के माध्यम से करे। सभी योजनाओं को मिलाकर मास्टर प्लान तैयार किया करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वही जन योजना अभियान के अंतर्गत सभी योजनाओं को समेकन करने के लिए पंचायतों के सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में सभी विभागीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, लेखा लिपिक सह कंप्युटर ऑपरेटर सहित ग्राम पंचायत अमड़ापाड़ा संथाली, जराकी, आलुबेड़ा, डूमरचीर, पाडेरकोला, बोहड़ा, सिगरसी, जामुगड़िया, बासमती एवं पचूवाड़ा पंचायत के मुखिया को जीपीडीपी के अंतर्गत केन्द्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समेकन हेतू प्रारूप के बारे में जानकारी प्रशिक्षक सह प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी जिल्लूर रहमान के द्वारा दिया गया।

IMG 20230525 WA0010
IMG 20230525 WA0008 1
IMG 20230525 WA0009

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर