सतनाम सिंह
Also Read: दुर्घटना में मौत को लेकर मामला दर्ज।
पाकुड़: जिला मुख्यालय स्थित कालीभसान शिव मंदिर में बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा जमाई षष्ठी पर्व धूमधाम से मनाया गया. बंगाली समुदाय की महिलाओं ने गुरूवार की सुबह पीपल वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना किया एवं जमाई व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की. जमाई षष्ठी पर्व को लेकर सुहागिन महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में डाला में क्षमतानुसार पूजन सामग्री फल, धूप, दीप लेकर पीपल वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना किया. बताया जाता है कि इस पर्व में 21 प्रकार के फल एवं छह प्रकार के मिष्टान को अनिवार्य माना गया है. ।





