सतनाम सिंह
पाकुड़: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत गांव मनिरामपुर के लोगों गुरुवार को समाहरणालय पहुंच पाकुड़ एसपी हर्दीप पी जनार्दनन को एक आवेदन सौंपा है। आवेदन में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अनुशंसा भी की है। ग्रामीणों के द्वारा सौंपी गए आवेदन में दर्शाया गया है कि मनीरामपुर पंचायत के मनीरामपुर गांव में कुछ असमाजिक तत्वों एवं माफियाओं के द्वारा चारो अवैध रूप से लौटरी, गांजा, चरस एवं हिरोईन की बिक्री तथा जुआ खेलवाने का कार्य धरले से खुलेआम बिना किसी डर के किया जा रहा है। इस कार्यों में ग्राम पंचायत मनिरामपुर के नावालिक युवकों एवं छात्रों को रुपये का लालच दिखा / देकर करवाया जा रहा है। इन सभी कार्यों में कम से कम 200 / 250 बच्चे जगह-जगह हर मोड़ एवं हर दुकान पर लॉट्ररी, गांजा, चरस एवं हिरोईन बेचते नजर आते है।मनिरामपुर के सभी नाबालिक युवको, छोत्रों बेरोजगार एवं वृद्ध व्यक्ति भी इस अवैध लॉटरी को बेचने को मजबुर है।अवैध लॉरी बेचने एवं खरीदने वाले दोनो ही अपने तनाव भरे जीवन में शांति लाने या अपने आय को तनावमुक्त रखने के लिए नशा का सेवन करते है चाहे वह गंजा, चरस एवं हिरोईन ही क्यों ना हो। उनको वश नशा चाहिए। खाना- पान अच्छा नही होने के कारण बहुत से व्यक्ति नशा करते-करते अपने अनमोल जीवन से हाथ धो दिए है। उसके पश्चात् भी असमाजिक तत्वों एवं माफियाओं के द्वारा इस धन्धों को बंद नही किया गया है।ग्राम पंचायत मनिरामपुर के आम जनमानस अपने आप में परेशान रह रहे है।लॉट्ररी, गंजा, चरस एवं हिरोईन जैसी खरतनाक नशा करने के कारण उन सभी के घरों में कुरूक्षेत्र जैसा जंग छिड़ा हुआ है। शिक्षा का स्तर पहले तो खराब था ही अभी और खराब हो गया है। सभी उसी दलदल में फंसे जा रहे है।पहले जो बंगाल से लॉट्ररी लाकर बेचते थे वर्तमान समय में खुद लॉटरी का थोक विक्रेता बना बैठा है और पुरे गाँव को दीमक के जैसा खोखला कर रहा है।गाँव पंचायत मनिरामपुर एवं आम जनमानस को इस दलदल से आपके शिवा दुसरा कोई बाहर नही निकाल सकता है। हमलोग अपने स्तर से काफी प्रयास कर चुके है लेकिन सफल नही हुए और तो और उन लोगो को यह गलत काम करने से मना करने पर वेलोग सुनने को तैयार नहीं। उन सभी को लॉट्ररी, गंजा, चरस, हिरोईन एवं जुआ का ऐसा आदत लग चुका है कि वेलोग नही चाहते हुए भी इनक कार्यों को करने के लिए बाध्य हैं।जब तक लॉट्ररी माफिया, गांजा, चरस माफिया, हिरोईन एवं जुआ माफियाओं के उपर नकेल नहीं लगेगा तब तक इन सभी गुमराहों को सही रास्ते पर नही लाया जा सकता है। इसको लेकर मनिरामपुर गांव के और उसके आम जनमानस का अवैध लॉट्ररी, गंजा, चरस हिरोईन एवं जुआ के दलदल से निकालने के लिए लौट्ररी माफिया गांजा, चरस मफिया एवं हिरोईन, जुआ माफियाओं का नकेल कसकर उनके उपर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।







