Search

September 26, 2026 4:06 am

किशोरियों के सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता अभियान।

पाकुड़ । संत मरिया गोरेट्टी गर्ल्स मिडल एंड हाई स्कूल में किशोरियों को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सोमवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के साथ डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) के 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत एक विस्तृत प्लानिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन पीसीआई यूनिसेफ के जिला प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर द्वारा किया गया। बैठक में कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान बाल विवाह की रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी, महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा, किशोरी सशक्तिकरण, पोक्सो एक्ट की मूल बातें, बॉडी इमेज और सेल्फ-एस्टीम जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर भी छात्राओं को जागरूक करने की योजना बनाई गई। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे न केवल स्वयं सुरक्षित रह सकें बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव की वाहक बनें।।विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद उपयोगी बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी करने पर सहमति बनी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!