सतनाम सिंह
पाकुड़िया भाजपा नेता सह प्रखण्ड प्रमुख कालीदास मराण्डी क्षेत्र भ्रमण के क्रम मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य केंद्र का बदहाली एवं व्यवस्था देखकर जमकर झारखंड सरकार को कोसा। निरीक्षण के उपरांत प्रेस वार्ता में प्रमुख कालिदास मरांडी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में मात्र दो एमबीबीएस डॉक्टर अस्पताल में कार्यरत हैं जबकि इतने बड़े हैं जनसंख्या वाले प्रखंड अस्पताल में डॉक्टर नहीं है तो मरीज कहां जाए अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मांगी तो उन्होंने जानकारी दिया है कि जनरेटर भी खराब है इनवर्टर तो है पर लाइन चले जाने के बाद यहां पर कोई भी टेक्निकल कार्य नहीं होता है। साथ ही 104 नंबर एंबुलेंस चालू अवस्था में नहीं है खराब पड़ा हुआ है। कोई नाइट गार्ड भी नहीं है। जबकि डॉक्टरों द्वारा इन सभी जरूरतों को कई बार विभाग के वरीय पदाधिकारी को लिखित में एवं प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में जानकारी दी गई है। इसी के साथ ही प्रमुख ने झारखंड सरकार को कोसते हुए कहा कि इस अंधी बहरी सरकार से और अपेक्षा क्या किया जा सकता है। झारखंड सरकार की स्वास्थ्य मंत्री प्रखंड के लोगों को भगवान भरोसे छोड़कर वातानुकूल आवास में कुंभकरण की नींद सो रहे हैं आज लोगों को सरकार द्वारा झारखंड में इलाज भी नहीं करवा पा रहे हैं प्रखंड के लोग अपना इलाज कराने के लिए पश्चिम बंगाल की ओर रुख कर रहे हैं। यह बहुत ही निंदनीय है। साथी आगे कहा की यहां पर पिछले 10 वर्षों से करोड़ों में निर्माणाधीन अस्पताल चालू भी नहीं किया जा रहा है क्या कारण है जो आज फिर जर्जर अवस्था में आ गया है। इसमें भी भ्रष्टाचार की बू आ रही है। अगर जल्द ही प्रखंड में और डॉक्टर एवं निर्माणाधीन अस्पताल को चालू नहीं किया गया तो झारखंड सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध अस्पताल के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।







