धीरेन साहा
Also Read: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।
पाकुड़िया प्रखंड के 18 पंचायत भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया। इस निमित्त प्रखंड के सभी पंचायत भवन में 11 मई से 30 जून तक चल रहे प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस पर सभी पंचायतों पर प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों के साथ बैठक कर लंबित आवास निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी ली तथा उनके आवास निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया बैठक के बाद राजपोखर पंचायत के गांव में घूम घूम कर आवास के लाभुकों को प्रखंड समन्वयक कविता मरांडी ने प्रधानमंत्री आवास निर्धारित समय पर पूर्ण करने को लेकर प्रेरित भी किया। मौके पर पंचायत के मुखिया ललिता टूडू, प्रखंड समन्वयक कविता मरांडी, रोजगार सेविका सनेली मुर्मू सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।







