अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह राजमहल लोकसभा प्रभारी देवीलाल मुर्मू की अगुवाई में इन दिनों जनसंपर्क अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चलाया जा रहा है । प्रखंड के गणपुरा पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संगठन मजबूती को लेकर एवं पंचायत कमेटी गठन करने हेतु विचार विमर्श किया गया । देवीलाल मुर्मू ने बताया कि संगठन मजबूती के सिलसिले में यह अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने आम जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना एवं उसके समाधान का आश्वासन दिया । मौके पर उपस्थित प्रखंड उपाध्यक्ष नकुल राय , प्रखंड सचिव कमालुद्दीन मियां , कमाल अंसारी , पूर्व जिला परिषद सदस्य स्टीफन मरांडी एवं अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।







