पाकुड़ से बड़ी ख़बर
सतनाम सिंह
बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह
पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र निवासी सकीला बीबी की बेटी की शादी राँची के नामकुम थाना निवासी शहबान शेख के बेटा जावेद अख्तर द्वारा 12 फरवरी को मुस्लिम रीत रिवाज से शादी की गई थी,,,,लड़की की शादी कर 13 फरवरी को विदाई देने के बाद लड़की अपने पति के घर गई,,,,तो ठीक विदाई के दूसरे दिन पता चला कि लड़की के पति जावेद अख्तर पहले से दो शादी किये हुए था,,,,इसी बात को लेकर लड़की ने पति से पूछताछ करने लगी तो पति द्वारा लड़की के बीच झगड़ा बढ़ गया,,,,साथ ही पति जावेद,ससुर,सास,ननद द्वारा लगातार लड़की से दहेज को लेकर 5 लाख का डिमांड एवं अश्लील वीडियो वायरल कर प्रताड़ित किया करता था,,,शादी के ठीक 10 दिनो तक दहेज प्रताड़न को लेकर डिमांड किया जा रहा था डिमांड नही पूरा करने पर लड़की पक्ष को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दिया जा रहा था,,,,जब मामला लड़की की माँ सकीला को पता चला तो माँ ने अपनी बेटी मुस्कान को लड़के के घर से किसी तरफ जान बचाकर ले आई,,,इधर मामले को लेकर लड़की की माँ ने अपनी बेटी के द्वारा नगर थाने में लिखित शिकायत देकर पति जावेद अख्तर,ससुर शहबान शेख,सास हाज़रा बीबी एवं तबस्सुम बीबी के विरुद्ध कार्रवाई करने की माँग की है।वही पीड़िता लड़की ने बताया कि मेरे घर पर लड़के के पिता शहबान शेख ने आकर मेरी माँ को अपने लड़के के साथ शादी देकर राँची में पढ़ाने की झांसा दिया जिसके बातों में आकर मेरी माँ ने उस लड़के साथ मेरी शादी कर दी,,मेरी विदाई के ठीक दूसरे दिन बाद पता चला कि लड़का पहले से दो-दो शादी किये हुए था और मेरे साथ उसकी तीसरी शादी हुई,वही लड़का जावेद के पिता ने भी दो शादी की हुई है जिसका पहली बीबी राँची में है उसी के बेटे के साथ मेरी शादी कराई गई,और दूसरी बीबी पाकुड़ में रहती है,दूसरी बीबी ने बताई की लड़का का दो शादी हुई है इसके बाद लड़के की सारी सबूत मिल गया साथ ही लड़के की दूसरी बीबी ने फ़ोन पर सारी बाते बताई जिसका कॉल रिकॉर्ड भी है। इसलिए मुझे पुलिस से न्याय चाहिए और जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।
वही थाना प्रभारी के बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है,,आगे अनुसंधान के बाद जो भी दोषी होगा उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।








